मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह ने अपने जबरदस्त गानों से भारत के साथ विदेशों में भी अपनी अच्छी पहचान बना ली है. इतना ही नहीं हनी सिंह को ‘यो यो हनी सिंह’ के नाम से भी जाना जाता है। हनी सिंह के गाने कई बार इतने हिट होते हैं कि सोशल मीडिया पर उनके व्यूज 1 अरब से भी पार चले जाते हैं. इतना ही नहीं, अपने शानदार गानों से हनी सिंह ने केवल युवाओं के बीच अपनी जगह बनाई है, बल्कि वह बच्चों के भी फेवरेट बन चुके हैं.

इन दिनों ऐसा लग रहा है कि बहुत जल्द उनकी टोंड बॉडी के भी दीवानों की संख्या बढ़ने जा रही है। यो यो ने अपने शरीर में बहुत सारे बदलाव कर दिए हैं। इंटरनेट की दुनिया में ये बदलाव जो उन्होंने किए हैं, वे वायरल होने शुरू हो गए हैं। लॉकडाउन के दौरान यो यो हनी सिंह ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया है। इस बात का अंदाजा उनके बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को देखकर ही आप आसानी से लगा सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि हनी सिंह के फैन भी उनमें आए इस बदलाव के बाद उन्हें देखकर पहचाना थोड़ा मुश्किल हो गया है।

आपको बता दें कि हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कि अपनी बॉडी पर की गई उनकी मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है। बॉडी से फैट उनके पूरी तरीके से गायब हो गया है। साथ ही उनकी बॉडी फुल टोंड नजर आ रही है। अपनी तस्वीरों के जरिए हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर बॉडी ट्रांसफॉरमेशन के इशारे देने शुरू कर दिए थे। वे अब पूरी तरीके से फिट होकर सामने आ गए हैं। ऐसे में उनका लुक वाकई दीवाना करने वाला है। उन्होंने अपने कई रैप वीडियो के साथ अपनी बॉडी को भी फ्लॉट कर लिया है।

दरसल ज्यादा वजन बढ़ने की वजह से हनी सिंह की उम्र बढ़ने का असर साफ-साफ नजर आने लगा था, मगर जब से उन्होंने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है, उनके लुक में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल रहे है। यो यो हनी सिंह अब पहले से अधिक यंग और हैंडसम दिख रहे हैं। हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनके डोले-शोले और उनकी बॉडी जबरदस्त तरीके से फ्लॉट हुई नजर आ रही है। लॉकडाउन का सबसे ज्यादा सदुपयोग यो यो हनी सिंह करते हुए दिख रहे हैं। उनकी टोंड बॉडी इस बात की गवाह है। उनके फैंस की ओर से भी उनके इस नए लुक की खूब प्रशंसा की जा रही है।

हनी सिंह इन दिनों टिक टॉक पर भी काफीसक्रिय नजर आ रहे हैं। कभी वे जोक्स पर तो कभी गाने की पैरोडी पर एक्टिंग करते हुए नजर आ जाते हैं। हनी सिंह की वीडियो को टिक टॉक पर भी काफी पसंद किया जाता है।

आपको बता दें कि हनी सिंह पॉप सिंगिंग की दुनिया से अचानक से गायब हो गए थे। चार वर्षों के बाद उनकी वापसी मखना गाने से हुई। उनका वजन काफी बढ़ गया था। मखना गाने में नेहा कक्कर के साथ उनकी आवाज सुनकर उनके चाहने वालों को बड़ी राहत मिली थी।