सुशांत सिंह की मौत के बाद हर कोई सदमे हैं। फैंस से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके परिवार के सदस्य उनके सुसाइड का कारण जानना चाहते हैं। जिसके चलते सुशांत की पूरी लाइफ को खंगाला जा रहा है। इसी बीच हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। खबर है 20 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, लेकिन उसके सुसाइड करने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

बता दें ये मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई से सामने आया है, जहां लड़की ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती के परिवारजनों का कहना है कि वो सुबह से ही अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी। इस पर जब उसकी भाभी ने कहा तुम क्या कह रही हो, मैं घर में सभी को बता दूंगी तो उस लड़की ने कहा मैं तो मजाक कर रही हूं। कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही वो छत पर पहुंच गई और वहां फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

जब लड़की की मां और भाभी ने ऐसी हालत में देखा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टर्स ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। बीते गुरुवार को पटना के एनआईटी घाट में उनका अस्थि विसर्जन किया गया। अस्थि विसर्जन के दौरान सुशांत के पिता और उनकी बहनें वहां मौजूद रहीं।

Categories: Uncategorized