बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। दीपिका- रणवीर को लव बर्ड भी कहा जाता है और अब जब उनकी शादी को 1 साल के ऊपर हो चुका है तो उनकी प्रेगनेंसी की खबरें सामने आती रहती हैं। दीपिका ने हाल ही में कुछ ऐसा कर डाला जिससे फैंस ये सवाल पूछ रहे हैं कि.. क्यो वो मां बनने वाली हैं?

दरसल बात ये है कि दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कच्चे आम के टुकड़े नजर आ रहे हैं और इनें मसाला लगा हुआ है। दीपिका ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि.. ‘तुम सब लोगों से कहीं ज्यादा अच्छे हो जिनसे मैं अभी तक मिली हूं।’

दीपिका पादुकोण का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है पोस्ट को देख फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल पूछने शुरु कर दिए। गौरतलब है कि भारत में ऐसा माना जाता है कि महिला जब प्रेगनेंट होती है तो वो ये सब खट्टी चीजों का सेवन ज्यादा करती है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है.. मेरे मुंह में पानी आ रहा है तो एक यूजर ने दीपिका के पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा है कि क्या दीपिका मां बनने वाली हैं। तो एक यूजर ने लिखा अब तो खट्टा खाने का मन करेगा ही। मैं सब समझ रहा हूं।

https://www.instagram.com/p/B_t33A_DmF9/?igshid=44cfuoyos9kt

दीपिका की पोस्ट पर एक यूजर ने तो कमेंट में यहां तक लिख दिया कि… ओह इसका मतलब दीपू प्रेगनेंट हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण की प्रेगनेंसी की खबर आई हो। उनकी प्रेगनेंसी की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि हर बार यह खबर महज एक अफवाह साबित हुई।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों कपिल देव की बायोपिक में नज़र आने वाले है। इस फिल्म का नाम ’83’ है। कोरोनावायरस के वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट आगे कर दी गई है।