बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम ने पहले पति पंकज कपूर से तलाक के 36 सालों बाद इसकी वजहों का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में नीलिमा अजीम ने बताया है कि अलग होने का फैसला उनका नहीं बल्कि पंकज कपूर का था। बकौल नीलिमा, ‘मैंने कभी पंकज से अलग होने का फैसला नहीं किया था, लेकिन पंकज आगे बढ़ चुके थे। और मेरे लिए ये हजम करना बहुत मुश्किल था।

नीलिमा ने इंटरव्यू में बताया कि जब उनकी पंकज कपूर से दोस्ती हुई तब उनकी उम्र सिर्फ 15 साल थी। गहरी दोस्ती के बाद साल 1979 में दोनों ने शादी कर ली। साल 1981 में शाहिद कपूर का जन्म हुआ और शादी के लगभग 5 साल बाद पंकज कपूर और नीलिमा ने अगल होने का फैसला कर लिया। तब शाहिद कपूर महज 3.5 साल के ही थे। नीलिमा ने ये भी बताया कि मैंने बतौर सिंगल मदर बेटे की परवरिश की है।

आपको बता दें कि पंकज कपूर से तलाक के बाद नीलिमा ने राजेश खट्टर से की शादी की थी. राजेश खट्टर और नीलिमा से ईशान खट्टर का जन्म हुआ। हालांकि ये रिश्ता भी काफी दिनों तक नहीं चला और साल 2001 में दोनों अलग हो गए। राजेश खट्टर से तलाक के बाद नीलिमा ने साल 2004 में रज़ा अली खान से शादी की। इस शादी को भी ज्यादा दिन नहीं हुए थे कि साल 2009 में रज़ा अली खान से भी नीलिमा का तलाक हो गया।

नीलिमा से तलाक के 5 साल बाद पकंज कपूर ने सुप्रिया पाठक से शादी कर ली थी. पंकज कपूर और सुप्रिया का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम रूहान कपूर है और बेटी सना कपूर हैं।