बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वैसे तो दोनों लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन अपने रिश्ते का इकरार इन्होने पहली बार पिछले साल अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर किया था। मलाइका ने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए उनके साथ अपनी एक पिक्चर शेयर की थी, जिसमें वो अर्जुन का हाथ थामें उनके पीछे खड़ी थीं। तभी ये ऑफिशियल हो गया था, कि अर्जुन और मलाइका डेटिंग कर रहे हैं। प्यार का खुल्लम-खुल्ला इकरार करने के बाद अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। अक्सर दोनों को पब्लिक इवेंट्स, फिल्मी पार्टिज़, अवॉर्ड शोज़ और फैमिली फंक्शनस में एक साथ देखा जाता है।

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 10 साल बड़ी हैं, जिसकी वजह से अक्सर दोनों ट्रॉलिंग का शिकार होना पड़ता है, लेकिन उम्र का फासलां इन दोनों इश्कज़ादों के लिए मायने नहीं रखता है और दोनों शादी करके घर बसाने का इरादा भी रखते हैं। और अब तो मलाइका ने अपना फ्यूचर ‘बेबी प्लान’ शेयर करते हुए ये भी कह दिया है कि वो अर्जुन कपूर के साथ एक बेबी ज़रूर चाहती हैं, बता दें, मलाइका की उम्र 46 साल हो चुकी है और वो इस उम्र में भी मां बनने से कोई परहेज़ नहीं हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ शादी और बच्चों के टॉपिक पर खुलकर बात की थी। शादी के बारे में बात करते हुए मलाइका ने कहा था कि ‘अपने रिश्ते में हम एक वक्त में एक ही कदम आगे बढ़ा रहे हैं। जहां तक शादी की बात है तो इस बारे में पहले से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हमने अपने रिश्ते के बारे में हमेशा खुलकर बात की है, भविष्य में भी हम जो फैसले लेंगे, उसके बारे में सभी को ज़रुर बताएंगें।’ और जब मलाइका से बेबी प्लानिंग के बारे में पूछा तो मलाइका ने कहा कि ‘हम एक बच्चा ज़रूर चाहते हैं।’

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर भी अपने और मलाइका के रिश्ते के बारे में खुलकर बोत कर लेते हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका से शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि ‘मैं अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बेहद खुश हूं। मैं अपने फैंस को सीक्रेट शादी की खबर से हैरान नहीं करूंगा, जब भी शादी करूंगा उन्हें ज़रूर बताऊंगा।’ जब से अर्जुन और मलाइका ने अपनी रिश्ते के बारे में खुलकर बात करनी शुरु की है, तभी से उनके फैंस और परिवार को उनकी शादी का बेसब्री से इंतज़ार है।