सोनम कपूर और आनंद आहूजा दोनों ही बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। आज उनकी शादी की दूसरी सालगिरह है। ऐसे में सोनम कपूर को उनके फैंस और करीबी शादी की सालगिरह की बधाई दे रहे हैं। इस बीच आनंद आहूजा ने शादी की सालगिरह से पहले सोनम कपूर को बेहद खास तोहफा दिया है सोनम का ये तोहफा काफी अलग है। जिसका उनके फैंस अंदाजा भी नहीं लगा सकते।

आनंद आहूजा ने शादी की सालगिरह पर सोनम कपूर को महंगे कपड़े और ज्वेलरी नहीं बल्कि एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। गौरतलब है कि सोनम कपूर को गेम खेलना काफी पसंद है। इसलिए आनंद आहूजा ने उनके पसंदीदा गेम से सजा एक गेम डिवाइस निनटेंडो स्विच तोहफे में दिया है। आनंद की तरफ से मिले इस तोहफे को सोनम ने आपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया है। इस तस्वीर के साथ सोनम ने पति आनंद ने लिए कैप्शन में लिखा, ‘आनंद आहूजा मुझे अच्छे से जानते हैं। आपको बहुत सारा प्यार’। सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के इस तोहफे की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।

सोनम कपूर और आनंद आहूजा की लव स्टोरी साल 2014 में पहली मुलाकात के साथ शुरू हुई थी। पहली मुलाकात के बाद से ही दोनों एक दूसरे के नजदीक आने लगे थे। आनंद आहूजा ने एक महीने बाद ही उन्हें प्रपोज कर दिया था सोनम कपूर की आनंद आहूजा की 8 मई 2018 को हिंदू रीति रिवाज के साथ बहुत ही धूमधाम से शादी हुई और शादी में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे।

आपको बता दें कि आनंद आहूजा पेशे से बिजनसमैन हैं। फैशन ब्रांड ‘Bhane’ के मालिक हैं। उनकी गिनती बड़े बिजनेसमैन में होती है। उनकी कंपनी का सालभर का टर्न ओवर करीब 28 अरब रुपए है। सोनम कपूर का फेवरेट ब्रांड भी यही है। वह कई मौके पर पति के फैशन ब्रांड के कपड़ों में नजर आती हैं।