बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें काफी मिस कर रही हैं. रिद्धिमा का अपने पिता से काफी लगाव था वो अपने पिता से मिलने का एक भी मौका छोड़ा नहीं करती थी जब पिता से मिलने का मन करता तभी मुंबई चले जाया करती थीं जब उनके पिता अपना इलाज करा रहे थे तब भी रिद्धिमा रोज नियम से अपने पिता से वीडियो कालिंग पर बात करा करती थीं लेकिन रिद्धिमा ने कभी सोचा भी नहीं होगा की उनके पिता अचानक उनको इस दुनिया में छोड़ कर चले जाएंगे अफ़सोस लॉकडाउन के कारण रिद्धिमा अपने पिता के आखरी दर्शन भी नहीं कर पाईं थी. रिद्धिमा को जब भी अपने पिता की याद आती है तो वो सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देती हैं।

आज फिर रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार की फोटो शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ मशहूर गायिका लता मंगेशकर भी हैं. लता और ऋषि कपूर का रिश्ता काफी गहरा था, ऋषि बचपन से लता को जानते थे।

रिद्धिमा की बेटी समारा को भी नाना ऋषि कपूर से बहुत प्यार था. ऋषि और समारा संग मिलकर खूब मस्ती किया करते थे. रिद्धिमा ने बेटी की फोटो को शेयर की है, जिसमें वे नाना की कॉपी कर रही है. दोनों ने काला चश्मा आंखों पर लगाया हुआ है और दोनों क्यूट लग रहे हैं. उनकी इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया है।

आपको बता दें कि रिद्धिमा कपूर सोशल मीडिया लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। शुरुआत से ही रिद्धिमा में एक्ट्रेस बनने की चाहत नहीं थी। यही वजह थी कि उन्होंने अपना करियर ज्वैलरी डिजाइनिंग में बनाने का फैसला किया। रिद्धिमा पिछले कई सालों से ‘आर जूलरी’ नाम के ब्रैंड को संभाल रही हैं। उनकी कंपनी का टर्नओवर करोड़ों में है।