सोनम कपूर ने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया अपना 35वां जन्मदिन, Photo हुई वायरल!

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना 35 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही मुंबई अपने मम्मी-पापा के पास पहुंच गई थी। सोनम ने रात को परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटोज उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं।

आपको बता दें कि सोनम कपूर के लिए ये जन्मदिन दो वजह से खास है। पहली वजह ये है कि वह इस तरह कोरोना के बीच घर के लोगों के साथ अपने बर्थडे को यादगार बना रही हैं। वहीं दूसरी वजह ये है कि सोनम अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले दिल्ली से मुंबई अपने माता-पिता के पास पहुंच गई थीं।

सोनम कपूर के इस यादगार दिन को खास बनाने के लिए पूरा परिवार एक हो गया था। सोनम कपूर ने मुंबई आने के बाद बहन रिया कपूर के साथ अपनी तस्वीरें भी पोस्ट की। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनके पति आनंद अहुजा ने उनके इस दिन को खास बना दिया है जो उनकी हर ख्वाहिश को पूरी करते हैं।

बता दें, सोनम के जन्मदिन के लिए पूरे घर को आलीशान तरीके से सजाया गया था। सोनम ने पति आनंद अहुजा के भेजे गए केक के साथ बेहद शानदार तरीके से जन्मदिन मनाया है। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है।