Birthday Special: प्रियंका चोपड़ा मना रही हैं अपना 38वां जन्मदिन, अनुष्का, करीना, माधुरी ने किया बर्थडे विश!

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. आज का दिन प्रियंका के लिए बेहद खास है और उनके बॉलीवुड के दोस्त और को-स्टार्स इस दिन को उनके लिए और भी स्पेशल बनाने में लगे हुए हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं. करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, परिणीती चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, निक जोनस समेत कई सेलेब्स ने प्रियंका चोपड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टू ईयर मल्टीमिलियन डॉलर डील अमेजन के साथ साइन की है. इसके तहत वह कई भाषाओं में कंटेंट उपलब्ध करवाएंगी… प्रियंका चोपड़ा ने इस डील के होने के बाद कहा, ‘एक कहानीकार के रूप में, मैं नए आइडिया ढूंढ़ने की कोशिश करती रहती हूं, जो केवल मनोंरजन ना करे बल्कि इससे ज्यादा जरूरी लोगों के दिमाग को खोले और उनके विचारों को एक नया नजरिया दे. मैं अपने 20 साल के करियर को देखती हूं, लगभग 60 फिल्मों बाद, मैं उम्मीद करती हूं कि मैं उसे हासिल करने के लिए अपने रास्ते में ही हूं.’

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने साल 2019 में डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक से बॉलीवुड में वापसी की थी. इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ थे. ये कहानी आयशा नाम की लड़की के बारे में थी, जिसे पल्मोनरी फाइब्रोसिस नाम की बीमारी थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.