सपनों के महल से कम नहीं है प्रियंका-निक का घर, लॉकडाउन में ऐसे समय बिता रही हैं देसी गर्ल!

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ‘लॉस एंजेलिस’ में रह रही हैं। लॉस एंजेलिस में अमेरिकी सिंगर निक जोनस का शानदार आलीशान बंगला है। बता दें कि कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के चलते निक और प्रियंका इस समय इसी बंगले में रह रहे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर प्रियंका – निक के इस आलिशान घर की चर्चा होती रहती है.

प्रियंका-निक का आलीशान बंगला अमेरिका के कैलिफोर्निया स्टेट के लॉस एंजेलिस के करीब अन्सीनो नाम की जगह पर स्थित है। इसकी बंगले की कीमत 20 मिलियन डॉलर है। अगर भारतीय रूपयों में बताएं तो लगभग 144 करोड़ रूपए। यह पूरा बंगला 20 हजार स्कवॉयर फीट एरिया में बना हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि प्रियंका के घर में 7 बेडरूम और 11 बाथरूम हैं। इसके अलावा छत पर स्विमिंग पूल है। साथ ही मनोरंजन के लिए बंगले के अंदर ही मूवी थिएटर, रेस्टोरेंट, बार और बॉस्केटबॉल कोर्ट है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान निक और प्रियंका एक दूसरे को भरपूर टाइम दे रहे हैं और निक इन दिनों प्रियंका को पियानो सिखा रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका चोपड़ा ने दी थी। उन्होंने हाल ही में बताया है कि निक मुझे हर रोज 30-40 मिनट पियानो की ट्रेनिंग देते हैं।

एक इंटरव्यू में प्रियंका के पति निक जोनस से पूछा गया कि प्रियंका के साथ उनका क्वारंटीन कैसा जा रहा है? इस सवाल पर निक ने जवाब दिया था कि अभी हमारी शादी को ज्यादा समय नहीं हुआ है, सिर्फ 1.5 साल ही हुआ है और हम दोनों अपने अपने काम में काफी व्यस्त रहते हैं। ऐसे में, मैं और प्रियंका ज्यादा टाइम नहीं बिता पाते हैं, लेकिन इस समय हम एक दूसरे के सााथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं और एक दूसरे को भरपूर पूरा समय दे रहे हैं।

इसके अलावा निक ने एक इंटरव्यू में ये भी बताया था कि मैं और प्रियंका अक्सर मिलकर काम करते हैं। हम दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं। दिन में अपना काम करते हैं और फिर रात में हम साथ होते हैं, जो कि बहुत प्यारा है। निक ने कहा कि प्रियंका बेस्ट हैं और उनके साथ रहना मुझे बहुत अच्छा लग रहा है।

अगर वर्क फ्रंट की बाय करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में देखा गया था. इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस जायरा वसीम भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे.