बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का आज 67 साल की उम्र में निधन हो उनकी मौत की खबर से बॉलीवुड को बहुत गहरा सदमा लगा है। मनोज बाजपेयी ने लिखा है कि अभी इरफान खान के दुख से नहीं उबर पाए थे कि ऋषि कपूर जी ने भी साथ छोड़ दिया।

आपको बता दें कि ऋषि कपूर काफी समय से बीमार चल रहे थे। और कई सालों से कैंसर का इलाज करवा रहे थे और बीते दिनों उनकी तबियत फिर से बिगड़ी तो उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और आज उनका निधन हो गया. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है कि ऋषि कपूर अब इस दुनिया में नहीं रहे. इस खबर के सामने आते ही फिल्म जगत के तमात कलाकारों का दर्द छलक गया..

सभी सितारे उनको सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने उनकी मौत की खबर कंफर्म की थी। जानिए किस तरह से कलाकारों ने उनको श्रद्धांजलि दी है…

अक्षय कुमार ने ऋषि कपूर के मौत पर दुख व्यक्त करते हुए उनके परिवार के लिए प्रार्थना की है।

जूही चावला को इस खबर के बाद बिल्कुल भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऋषि कपूर हम सबको छोड़कर जा चुके हैं।

मनोज बाजपेयी ने लिखा है कि अभी इरफान खान के दुख से नहीं उबर पाए थे कि ऋषि कपूर जी ने भी साथ छोड़ दिया।

तापसी पन्नू ने काफी दुख के साथ ये माना की ऋषि कपूर अब हम सबके बीच नहीं रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ लिखते हैं कि चिंटू अंकल के देहांत की खबर सुनने के बाद वो काफी ज्यादा सदमें में हैं।

शाहिद कपूर ने लिखा है कि ऋषि कपूर जी.. आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।

आपको बता दें कि साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। वहां पर करीब 11 महीने इलाज कराने के बाद वो 2019 में सितंबर माह में भारत लौट आए थे। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं अब ठीक हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं। अब इस तरह से उनके चले जाने से पूरे देश सदमें में है। ऋषि कपूर ने इस इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी हैं जिनके लिए वो हमेशा याद किए जाएंगे।

Categories: Bollywood