क्या लॉकडाउन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रह रहे हैं एक साथ? सामने आई ऐसी तस्वीरें…

बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस के प्यार के चर्चे हमेशा सुर्खियां में रहते हैं. चाहे सिद्धार्थ और कियारा के हों या टाइगर और दिशा के हों ऐसी ही एक पॉपुलर जोड़ी है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्योंकि ये दोनों हर अच्छे बुरे वक्त में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं तो वहीं इन दिनों ये दोनों घर पर भी एक ही साथ रह रहे हैं.

दरअसल बात ये है कि आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं जिन तस्वीरों में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के कुत्ते के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “ये कई सारी चीजों को बेहतर बना देते हैं.”

आपको बता दें कि आलिया की इन तस्वीरों को जहां उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर ने कमेंट बॉक्स में आलिया से ये सवाल भी किया है कि आखिर रणबीर के कुत्ते के साथ आलिया की ये तस्वीर किसने क्लिक की है. जिसपर कुछ फैंस का कहना है कि रणबीर कपूर ही कैमरे के पीछे हैं. कुछ यूजर ने ये भी कहा कि लॉकडाउन में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ रह रहे हैं. हालाँकि आलिया ने इन सवालों का जवाब देना जरुरी ही समझा। बता दें, रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद से अपनी मम्मी नीतू कपूर के साथ ही रह रहे हैं।

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में आलिया के साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में आलिया और रणबीर के अलावा बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।