बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को करीब डेढ़ महीना हो चूका है सुशांत सुसाइड केस ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के पुलिस स्टेशन में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रिया पर गंभीर आरोप लगे हैं। सुशांत को धमकाने, मानसिक रूप से बीमार करने से लेकर उसके पैसों का इस्तेमाल करने तक के बड़े आरोपों में घिरी रिया ने खुद को बचाने के लिए देश का बड़ा वकील सतीश मानेशिंदे को हायर किया है।

आपको बता दें कि सतीश मानेशिंदे वही वकील हैं जिन्होंने संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद उनका केस लड़ा था और सलमान खान को ड्रंक एंड ड्राइव में बेल दिलाई थी। सतीश देश के जाने-माने और महंगे वकीलों में से एक हैं. 2010 के रिकॉर्ड के अनुसार सतीश मानेशिंदे की एक दिन की फीस 10 लाख रुपये है।

सुशांत के पिता केके सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR दर्ज कराने के बाद ये केस एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गया है. सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया है कि रिया ने सुशांत को उनकी फैमिली से दूर करने की कोशिश की, सुशांत का नंबर बदलवा दिया ताकि वो घरवालों से बात ना कर सके, सुशांत पर नजर रखने के लिए उसके पूरे स्टाफ को बदल दिया, रिया की नजर सुशांत के पैसों पर थी. रिया सुशांत के अकाउंट से पैसे भी निकालती थीं. सुशांत के पिता का ये भी आरोप है कि रिया ने ही उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया था।

रिया चक्रवर्ती को जैसे ही पता चला कि सुशांत के पिता ने उनके खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है। घबराई रिया के घर के बाहर सतीश मानेशिंदे की एसोसिएट आनंदिनी फर्नांडिज दिखाई दी थी। जो रिया की अग्रिम जमानत के लिए कुछ पेपर्स साइन कराने पहुंची थी। जिसके बाद ही ये खबर सामने आई कि रिया का केस देश के टॉप लॉयर सतीश मानेशिंदे लड़ने वाले हैं।

Categories: Bollywood