बॉलीवुड के पॉपुलर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लॉकडाउन में खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं हैं. रविवार शाम रणवीर सिंह ने भारत के फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की. इस लाइव चैट में रणवीर ने अपने करियर से लेकर फुटबॉल के लिए अपने प्यार और WWE तक हर चीज के बारे में बात कर रहे थे रणवीर की इस बातचीत में दीपिका भी कूद गई और रणवीर का मजाक उड़ाने लगीं।

दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह की इस लाइव चैट में बीच में आ गईं और उनका मजाक भी उड़ाया. दीपिका ने इस लाइव चैट के बीच में कमेंट किया, ‘आई लव यू बेबी.’ तो वहीं चैट के खत्म होने पर लिखा, ‘बहुत अच्छा खेले बॉयज.’ इसके साथ ही दीपिका पादुकोण ने ये भी बताया कि रणवीर सिंह की गणित बहुत खराब है और वे एक बिगड़ैल लड़के हुआ करते थे और आज भी इसे ही हैं।

https://www.instagram.com/tv/CAlESesAdI7/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि दीपिका ने सुनील छेत्री को ये भी बताया कि कैसे उनके साथ बैडमिंटन खेलते हुए रणवीर सिंह ने सिर्फ तीन पॉइंट बनाए थे. इस बारे में छेत्री ने रणवीर से पूछा तो उन्होंने दीपिका को आवाज लगाई. जब दीपिका पादुकोण कमरे में आईं तो रणवीर ने उनसे कहा, ‘बेबी तू मुझे एक्सपोस कर रही है.’ इस बात पर सुनील छेत्री हंसने लगे और दीपिका ने कैमरा पर उन्हें थम्ब्स अप दिया. बता दें, ये पहली बार नहीं है जब दीपिका और रणवीर इस तरीके से मजाक कर रहे हों दीपिका- रणवीर अक्सर इस तरीके से मजाक करते रहते हैं और उनकी ये मस्ती फैंस को काफी पसंद आती है।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों कपिल देव की बायोपिक में नज़र आने वाले है। इस फिल्म का नाम ’83’ है। कोरोनावायरस के कारण किए गए लॉकडाउन की वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी गई है।