बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय लॉकडाउन के दौरान घर पर हैं लेकिन वो लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में कार्तिक दाड़ी वाले लुक में सामने आए और लोगों को चौंका दिया था। हाल ही में कार्तिक से पूछा गया था कि वो अगर किसी आइलैंड में फंस जाएं तो वो किसके साथ अटकना चाहेंगे?
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/02/kartik-aaryan-on-sara-ali-khan-when-she-said-on-national-tv-she-has-a-crush-on-me-i-got-a-crush-on-her-watch-001.jpg)
कार्तिक आर्यन ने इस सवाल का जवाब देकर लोगों को चौंका दिया। कार्तिक ने जो जवाब दिया वह सुनकर लोगों के होश उड़ गए लोगों ने सोचा भी नहीं था कि कार्तिक इस एक्ट्रेस का नाम लेंगे. कार्तिक ने ना तो सारा अली खान का नाम लिया जिनके साथ उनके अफेयर की खबरें आईँ थीं और ना ही भूल भुलैया में उनकी को-स्टार कियारा आडवाणी का नाम लिया है। उनका कहना है कि वो करीना कपूर खान के साथ अटक जाना चाहेंगे।
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/05/Kareena-Kartik-ramp-walk-1280x720-1024x576.jpg)
आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। कार्तिक का कहना है कि… करीना कपूर खान उनकी फेवरिट हैं इसलिए वो उनके साथ किसी आइलैंड में अटकेंगे। बता दें, कुछ समय पहले कार्तिक आर्यन और करीना कपूर खान एक साथ रैंप वाक करते हुए नजर आए थे।
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/05/Screenshot_2020-05-12-12-44-18-409_com.android.chrome.jpg)
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन सारा अली खान के साथ आखिरी बार फिल्म ‘लव आजकल 2’ में नजर आए थे। और और जल्द ही फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आएंगे इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी।