कोरोना वायरस के कारण देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने घरों में कैद है। इस दौरान कई सेलिब्रिटीज घर पर पार्टनर से हेयर कट करवाते नजर आ चुके हैं। पहले अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के बाल काटे थे। उसके बाद दिव्यंका त्रिपाठी ने पति विवेक के बाल काटे और अब खबर आ रही है कि आलिया भट्ट ने अपने बाल रणबीर कपूर से कटवाए हैं।

सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से अपने बाल कटवाए। जैसे कि सब जानते हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर लिव इन रिलेशनशिप में हैं। इस लिए कहा जा रहा है कि आलिया ने अब इस बात का फायदा उठाते हुए रणबीर कपूर से बाल कटवाए हैं।

दरअसल बात यह कि आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है. जिसमें देखा जा सकता है कि आलिया ने अपने बाल कटवाए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा – ‘मेरा मल्टीटैलेंटेड, बेहद पसंदीदा शख्स’ इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मल्टी टैलेंटेड शख्स कोई और नहीं रणबीर कपूर है।

https://www.instagram.com/p/CAR6NFUgKP3/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि आलिया के इस पोस्ट पर लोग रणबीर कपूर को सलाह दे रहे हैं कि ऐसे वक्त में उन्हें अपनी मां के साथ रहना चाहिए ना ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ। ऋषि कपूर की तेरहवीं पूजा पर भी जब रणबीर आलिया एक साथ पहुंचे तो लोगों ने उनकी तस्वीरों पर ऐसे ही कमेंट किए थे।

रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के निधन के बाद आलिया भट्ट उनके हर काम में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती नजर आई हैं। उनकी मौत पर अस्पताल जाने से लेकर उनकी तेहरवी तक में आलिया मौजूद रहीं. इसके साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर के बारे में सोशल मीडिया पर कई भावुक पोस्ट भी किए थे।