बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान का 54 साल की उम्र में निधन, कैंसर से लड़ रहे थे जंग!

बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। एक दिन पहले ही उन्हें कॉलन इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 54 साल की उम्र में इरफान खान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। दो साल पहले इरफान खान का कैंसर की बीमारी का इलाज लंदन से हुआ था।

इरफान खान के निधन की खबर ने मनोरंजन जगत में सभी को हैरान कर दिया है। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने इस खबर पर दुख जताया। इरफान खान जैसे दिग्गज अभिनेता को खोने का दुख बॉलीवुड के सभी सितारों को है

आपको बता दें कि चंद दिन पहले ही इरफान खान की मां का निधन जयपुर में हुआ था और आज इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया है। इरफान खान के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान में भी इस खबर की पुष्टि की। इरफान खान हमारे बीच नहीं रहे, उन्होने ने कहा कि “मुझे विश्वास है, मैंने आत्मसमर्पण कर दिया है”; इरफान ने 2018 में कैंसर से अपनी लड़ाई के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया कि यह दुखद है कि आज के दिन हम इरफान खान के निधन की खबर साझा करनी पड़ रही है। इरफान एक मजबूत शख्स थे, जिन्होंने अंत तक ये लड़ाई लड़ी है और सभी को हमेशा प्रेरित किया।

इरफान खान ने साल 2018 में कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी को मात देकर बॉलीवुड में वापसी की थी उनकी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम थी। किसी ने नहीं सोचा था कि “अंग्रेजी मीडियम” इरफान खान की आखिरी फिल्म बनकर रह जाएगी.