इन 3 राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती, प्रकोप से बचने के लिए करें ये उपाय

शनि देव को शास्त्रों में न्यायाधीश का दर्जा दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार जो लोग बुरे काम करते हैं, लोगों को दिल दुखाते हैं। उन लोगों को शनि देव बिल्कुल माफ नहीं करते हैं और उन्हें दंड देते हैं। साथ ही उनके जीवन को दुखों से भर देते हैं। वहीं, जो लोग दूसरे का दिल नहीं दुखाते और अच्छे काम करते हैं, उनपर शनिदेव की कृपा दृप्टि बनी रहती है और शनि देव उनके जीवन को सुखों से भर देते हैं। यानी जैसे आपके कर्म होते हैं। शनि देव उसके हिसाब से ही आपको फल देते हैं। आज हम आपको शनि देव से जुड़ी जरूती बताते बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको जानकारी होगी।

  • शनि देव की मां का नाम छाया है और इनके पिता सूर्य देव हैं। सूर्य देव शनि देव को बिलकुल पसंद नहीं करते थे। क्योंकि इनका रंग काला हुआ करता था।
  • शनि देव को मकर और कुंभ राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
  • शनि मेष राशि में नीचराशिगत और तुला राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं।

इन लोगों के जीवन में दुखों का टूटता है पहाड़

ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का जिक्र करते हुए कहा गया है कि हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल शनि ग्रह जरूर देता है। इसलिए इंसान को बुरे काम करने से हमेशा बचना चाहिए। कई बार हम लोग अंजाने में किसी का दिल दुखा देते हैं और बुरे काम कर देते हैं। जिसकी वजह से शनि देव हम पर नाराज हो जाते हैं और दंड देते हैं। साथ ही हमारी कुंडली में साढ़ेसाती शुरू हो जाती है।

जो लोग गरीब लोगों का अपमान करते हैं, औरतों की अपमान करते हैं, हमेशा गलत रास्ते पर चलते हैं और दूसरे लोगों को परेशान करते हैं, उनको शनि देव कभी भी माफ नहीं करते हैं। इसलिए आप इन कामों को करने से बचें।

इन लोगों पर शनि देव की रहती है कृपा

जो लोग अच्छे काम करते हैं, उनके जीवन पर साढ़े साती का बुरा असर नहीं पड़ता है। ऐसे लोगों पर सदा शनि देव की हमेशा कृपा बनीं रहती है।

जो व्यक्ति मेहनती, अनुशासित, दूसरे लोगों का सम्मान और हमेशा धर्म का साथ देते हैं, उन लोगों पर शनि देव की कृपा बनीं रहती है। इसलिए आप जीवन में हमेश सच का साथ दें और कभी भी गलत रास्ता ना चुनें।

इस तरह करें शनि ग्रह को अपने अनुकूल

  • शनि ग्रह को अपने अनुकूल करने के लिए शनिवार के दिन इनकी पूजा करें।
  • पूजा करते हुए शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें। साथ में ही जो दीपक आप जलाएं, वो भी सरसों के तेल का ही हो।
  • शनिवार का दिन शनि देव का होता है। इसलिए इस दिन काली रंग की चीजों का दान करें। गरीब लोगों को काला कंबल, चप्पल, काली दाल, तेल व इत्यादि चीजें दान करने से ये ग्रह आपके अनुकूल ही रहता है।
  • शनि दोषों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा भी करें।
  • हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि देव आपको किसी भी प्रकार के कष्ट नहीं देते हैं।

शनि देव इस समय मकर राशि में हैं। इसलिए धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इस राशि के लोग ऊपर बताए गए उपायों को करें। इन उपायों को करने से शनि देव आपको परेशान नहीं करेंगे और आप पर इनकी कृपा बनीं रहेगी।

You may also like...