Christmas Day 2019: बॉलीवुड ऐसे सेलिब्रेट कर रहा है क्रिसमस डे, फिल्म गुड न्यूज की स्टार कास्ट ने की क्रिसमस पार्टी!

क्रिसमस डे को दुनिया भर में पूरे जोश के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है तो ऐसे में बॉलीवुड के स्टार कैसे पीछे रह सकते हैं. बॉलीवुड में भी क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड स्टार्स तो क्रिसमस सेलिब्रेट करने के साथ अपने फैंस को भी क्रिसमस विश कर रहे हैं। कई बॉलीवुड स्टार्स तो सैंटा बने नजर आ रहे हैं और कुछ ने तो घर पर क्रिसमस ईव की पार्टी भी की है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के सभी स्टार्स का क्रिसमस सेलिब्रेट करने का अलग अलग तरीका है। इसी बीच एक्ट्रेस ने क्रिसमस एचआईवी पॉजिटिव बच्चों के साथ मनाया और जागरूकता का संदेश दिया। वहीं खबर आ रही है कि अभी लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग में व्यस्त आमिर खान अपनी फैमिली के साथ पंचगानी में ही क्रिसमस सेलिब्रेट करेंगे।

View this post on Instagram

It’s almost Christmas and I’ve got more than one reason to be this happy!! 🤞🏻🌈✨🎞🎄🕺🏼 p.s this was truly candid

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on

View this post on Instagram

Y fear when Santa is here Kis kis ko gift chahiye

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

फिल्म गुड न्यूज की स्टार कास्ट अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत, कियारा आडवाणी भी सैंटा की ड्रेस में नजर आए। वहीं आलिया भट्ट ने अकांशा रंजन कपूर के साथ 23 दिसंबर को क्रिसमस मनाया। ऐसे ही कई स्टार्स ने अपनी तस्वीर शेयर कर अपने फैंस को क्रिसमस विश किया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान ने क्रिसमस पार्टी रखी, जिसमें सैफ की बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान, मलाइका अरोड़ा, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अलावा बॉलीवुड के और भी कई स्टार्स नजर आए।

You may also like...