बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं सुशांत के निधन की खबर से उनके फैंस काफी दुखी हैं सुशांत के फैंस यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं की सुशांत ने सुसाइड की है। मुंबई पुलिस केस की छानबीन कर रही है। दोस्त, परिवार, करीबी रिश्तेदार और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की गई है।
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/06/sushant-singh-rajput_5d71ee5666414.jpg)
रिपोर्ट्स के मुताबिक पटना के लोग राज्य में करण जौहर, आलिया भट्ट और सलमान खान की फिल्म बैन करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये लोग बॉलीवुड में किसी बाहर वाले को नहीं आने देना चाहते, इसी लिए इन लोगों की इच्छा होती है की उसे बॉलीवुड में काम न मिले।
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/06/sushant_singh_rajput_announces_entrepreneurial_debut_innsaei_759_710x400xt.jpg)
सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त फैंस उनके लिए पोस्ट लिख रहे हैं। फैन्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में होने वाले नेपोटिज्म के बारे में बात कर रहे हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर बहस छिड़ चुकी है इस मुद्दे पर कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन, सिंगर सोनू निगम और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान व अन्य कई लोग अपनी बात रख चुके हैं।
![](https://ent.womansera.com/wp-content/uploads/2020/06/sushant1.jpg)
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में नेपोटिज्म पर लड़ाई छेड़ दी है। कई सेलेब्स सामने आकर इसपर अपनी राय रख रहे हैं और उन्होंने कितना स्ट्रगल किया है, इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सबसे पहले कंगना रनौत ने नेपोटिज्म पर बात की थी। कंगना ने दो वीडियो शेयर किए थे, जिसमें वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सच्चाई बताती नजर आई थीं।