Exclusive: तैमूर ने फोड़ी दही-हांडी, लोग बोले कृष्णा से कम नहीं
बॉलीवुड में भी जोर-शोर से चला जन्माष्टमी सेलिब्रेशन. जन्माष्टमी के मौके पर तैमूर अली खान ने भी मटकी फोड़कर जन्माष्टमी सेलिब्रेट की खूब मस्ती करते नज़र आए तैमूर.
जमीन से थोड़ी ऊंचाई रंग-बिरंगे बैलून के साथ टंगी मटकी को तैमूर ने अपने केयरटेकर की पीठ पर बैठकर फोड़ा. जन्माष्टमी के मौक़े पर तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और हाफ पैंट के कैजुअल लुक में नजर आए.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में मटकी को फोड़ने की मशक्कत तैमूर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है. तस्वीरें देख नन्हें तैमूर के फैंस बोले तैमूर कृष्णा से कम नहीं लग रहे.
आपको बतादें कि जिस मटकी को तैमूर ने फोड़ा वो जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर टंगी थी मटकी को तैमूर ने अपने केयरटेकर की पीठ पर बैठकर फोड़ा. इस दौरान तैमूर क्वीट लग रहे थे
तैमूर दही-हांडी फोड़ने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे . जन्माष्टमी के इस सेलिब्रेशन में तैमूर की कजिन इनाया भी वहां मौजूद थीं. सोशल मीडिया पर तैमूर के दही-हांडी सेलिब्रेशन की वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें इनाया, तैमूर को चियर कर रही हैं.
वैसे ये कोई नई बात नहीं है जब तैमूर की कोई तस्वीर वायरल हो रही हो, जैसे कि आप जानते है तैमूर की हर तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचाती है बेशक तैमूर अली खान की उमर कुछ नहीं लेकिन तैमूर के चाहने वाले बहुत है जो तैमूर की एक झलक देखने को बेताब है.