बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। जब प्रियंका ने अपने जीवनसाथी के रूप में अमेरिकी सिंगर निक जोनस को चुना था तो सभी हैरान रह गए थे। लोगों को लगा था कि दोनों की उम्र के बीच लंबा फासला उनके रिश्ते को ज्यादा चलने नहीं देगा। फिलहाल दोनों की शादी को 2 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है और दोनों बेहद ही खुश नजर आते हैं।

प्रियंका-निक की छोटी सी छोटी बात का ध्यान रखती हैं। वह रोज आधी रात को उठती हैं। आप सोच रहे होंगे कि प्रियंका खिर किस वजह से रोज आधी रात को उठती हैं। दरअसल, प्रियंका के पति निक जोनस को टाइप 1 डायबिटीज है। पति का शुगर लेवल चेक करने और उनका ध्यान रखने के लिए प्रियंका अक्सर रात को उठा करती है। वैसे तो इस कपल का टाइम शेड्यूल काफी बिजी है जिसकी वजह से दोनों कम समय ही साथ में बीता पाते हैं। लेकिन जब भी ये दोनों साथ होते हैं तो प्रियंका रात को उठकर निक का शुगर लेवल चेक करतीं हैं।

बता दें कि जब निक जोनस 13 साल के थे सभी से डायबिटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रियंका ने खुद यह बात एक इंटरव्यू में बताई थी। प्रियंका के मुताबिक उनके पति निक जोनस हमेशा से ही अपनी जिंदगी खुलकर जीना पसंद करते हैं इसलिए एक्ट्रेस को उनकी ज्यादा केयर करनी पड़ती है। प्रियंका ने बताया था कि निक जोनस हमेशा इंडियन कल्चर से जुड़ी हर बात को पसंद करते हैं और उन्हें कोई भी काम को करने से मना नहीं करते हैं।