एक्टर सुशांत सिंह ने रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी की। सुशांत ने महज 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर के सुसाइड करने के बाद बॉलीवुड पर कई सलाव खड़े हो रहे हैं। सुशांत की मौत के बाद उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग सलमान खान, शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर को एक्टर के प्रति नकली शोक प्रकट करने पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

इतना ही पटना में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इसके साथ ही बॉलीवुड स्टार सलमान खान और करण जौहर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला भी जलाया। पटना की सड़कों पर उतरे युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में सलमान खान, आलिया भट्ट जैसे स्टार्स और करण जौहर जैसे डायरेक्टर न्यू कमर्स के साथ ज्यादती कर रहे हैं।

उनका कहना था कि सुशांत जैसे स्टार्स को इंडस्ट्री में टिकने नहीं दिया जा रहा है क्योंकि वो किसी स्टार के बेटे नहीं हैं। उनका इंडस्ट्री में कोई गाॅडफादर नहीं है।प्रदर्शन कर रहे इन युवाओं का आरोप था कि बॉलीवुड में जो नए लोग आते हैं वो छोटे शहरों से ही होता है। इसके अलावा ये लोग सुशांत केशंसकों ने आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

बता दें कि इंडस्ट्री के भी कई स्टार्स ने बाॅलीवुड पर कई इल्जाम लगाए हैं। कहा जा रहा है सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की बेरूखी से परेशान थे। वह नेपोटिज्म का शिकार हो गए थे। कई प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत का बॉयकॉट कर तक कर दिया था।

Categories: Uncategorized