कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के कारण आमलोगों की तरह सेलेब्स भी अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया सेलेब्स की कहानियों, थ्रोबैक, फोटोज और वीडियोज से भरा पड़ा है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है। जिसमें प्रियंका ने अपने पति निक जोनस से शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

दरअसल बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने से 10 साल छोटी निक जोनस से शादी की थी। इसलिए सोशल मीडिया में दोनों को लेकर मीम्स भी अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में दिए एक प्रियंका और निक जोनास के बीच उम्र के फासले को लेकर बात की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा कि लोगों ने हम दोनों के बारे में कई तरह की खराब बातें की, मैनें जब ऐसी बातें सुनी तो मैं चकित रह गई। प्रियंका ने कहा कि जब कोई बड़ी उम्र का लड़का अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की से शादी करता है, तब कोई कुछ नहीं कहता है। प्रियंका ने सवाल पूछते हुए कहा, ‘जेंडर के साथ भेदभाव क्यों? प्रियंका ने कहा हम दोनों को उम्र के फासले से कोई परेशानी नहीं है। ऐसे में दूसरे क्या कहते हैं, इससे हमें फर्क नहीं पड़ता।

जब प्रियंका चोपड़ा से पूछा गया कि उनको निक जोनस से मोहब्बत कैसे हुई? तो एक्ट्रेस ने बताया निक जोनास के ‘क्लोज’ गाने को सुनकर मैंने उन्हें डेट करने का फैसला लिया था। प्रियंका ने कहा कि इस गाने में निक काफी हॉट लग रहे थे, इसलिए मैंने उन्हें जीवनसाथी बनाने का फैसला कर लिया था।

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। प्रियंका इस पूरे साल काफी व्यस्त हैं, क्योंकि उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं। एक दिलचस्प प्रोजेक्ट ये है कि उनके पास एक सुपरहीरो फिल्म भी है, जिसका टाइटल ‘वी कैन बी हीरोज’ है।