‘बिग बॉस 13’ की चर्चित कंटेस्टेंट और पंजाबी सिंगर शहनाज गिल की फैमिली बीते दिनों काफी चर्चा में थीं। उनके पिता संतोख सिंह सुख पर 40 वर्षीय महिला का बलात्कार करने का आरोप लगा था। महिला ने इससे जुड़ी शिकायत पंजाब पुलिस में दर्ज कराई थी और दावा किया थी कि संतोख सिंह ने बंदूक की नोक पर महिला के साथ जबरदस्ती की। वहीं अब इन आरोपों को झूठा साबित कर दिया गया।

शहनाज के पिता ने हाल ही में इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा-‘थोड़ा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुईं।’

वहीं दूसरी पोस्ट में संतोख सिंह सुख अपनी पत्नी संग नजर आ रहे हैं और फोटो के कैप्शन में लिखा- ‘जिनको मेरे ऊपर विश्वास था कि मैं निरदोष दूं उनका भी शुक्रिया।’इन सभी पोस्ट को देख ऐसा लगा रहा है कि संतोख सिंह सुख पर जो भी आरोप लगे थे वो अब सब झूठे साबित हो गए हैं।

बता दें कि इससे पहले शहनाज गिल के भाई शहबाज ने इन आरोपों को फर्जी बताया था। शहबाज ने एक पोर्टल से कहा था-‘हां, पंजाब पुलिस के पास एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन ये पूरी तरह से झूठे आरोप हैं। आरोप लगाने वाली महिला मेरे डैड को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

हम इस समय परेशान हैं, लेकिन हम ये भी जानते हैं कि महिला झूठ बोल रही है और डैड को सच्चा साबित करने के लिए हमारे पास पर्याप्त सुबूत हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शहनाज के पिता संतोख सिंह मशहूर नेता हैं और वे पंजाब के करीब 290 गांवों की देखभाल करते हैं। शहनाज के काम की बात करें तो वह बिग बाॅस से निकलने के बाद मुझसे शादी करोगे शो में नजर आईं थीं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ शुक्ला संग साॅन्ग भुला दूंगा और पंजाबी सिंगर जस्सी गिल के साथ कह गई साॅरी गाने में नजर आईं थीं।

Categories: Uncategorized