बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्ख़ियों में रहती हैं। इन दिनों कंगना रनौत की शिवसेना नेता संजय राउत से जुबानी जंग चल रही है. अब इस जुबानी जंग की आंच दूर तक फैलने लगी है। कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए।

आपको बता दें कि इसके बाद कंगना रनौत ने संजय राउत जवाब देते हुए कहा कि मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है? इस बयान के बाद कंगना कई लोगों के निशाने पर आ गई। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ ट्वीट्स किए जाने लगे। उनकी इस बात पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी ट्वीट किया है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301413968729210880?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1301413968729210880%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkangana-ranaut-comparing-mumbai-to-pok-bollywood-stars-react-dia-mirza-sonu-sood

कंगना रनौत ने ट्वीट में लिखा, ‘शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?’ इसके बाद कंगना एक और ट्वीट कर लिखा, ‘एक बड़े स्टार के मारे जाने के बाद मैंने ड्रग और फिल्म माफिया के रैकेट को लेकर आवाज उठाई। मैं मुंबई पुलिस पर भरोसा नहीं करती क्योंकि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की शिकायत को नजरअंदाज किया था।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1301497727042215936?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1301497727042215936%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fphoto-gallery%2Fentertainment%2Fbollywood%2Fkangana-ranaut-comparing-mumbai-to-pok-bollywood-stars-react-dia-mirza-sonu-sood

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में ये भी कहा कि उन्होंने सबसे कहा था कि वो लोग उसे मार देंगे इसके बावजूद उन्हें मार दिया गया। मैं असुरक्षित महसूस करती हूं, क्या इसका ये मतलब है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री या मुंबई से नफरत करती हूं।’

कोरोना की जंग में मसीहा बनकर सामने आये सोनू सूद ने भी इस मुद्दे पर अपने विचार रखे. सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा- मुंबई .. यह शहर तकदीरें बदलता है, सलाम करोगे तो सलामी मिलेगी।

दीया मिर्जा ने ट्वीट किया, ‘मुंबई मेरी जान। बीते करीब 20 सालों से यहां रह रही हूं और काम कर रही हूं। अपने बलबूते पर 19 साल की उम्र में मैं यहां आई थी। इस शहर ने मुझे दोनों बाहें फैलाकर गले लगाया और मुझे सुरक्षित रखा। एक महानगर, विविधता से भरा सुंदर शहर।’

स्वरा भास्कर ने ट्वीट कर लिखा- ‘मुंबई में रहकर पिछले एक दशक से स्वतंत्र रूप से काम करने वाली एक बाहरी महिला की हैसियत से बस ये कहना चाहती हूं कि मुंबई रहने और काम करने के लिए सबसे आसान और सुरक्षित शहरों में से एक है। मुंबई को सुरक्षित रखने के लिए आपकी लगातार कोशिशों और सेवा के लिए मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया।’ वहीं रितेश देशमुख ने भी ट्वीट कर लिखा ‘मुंबई हिंदुस्तान है।’

Indian Bollywood actress Kangana Ranaut poses during the launch of a new jewellery range in Mumbai on May 26, 2014. AFP PHOTO/STR

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने मुंबई पुलिस आयुक्त और मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाए थे। कंगना ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया था कि मुंबई पुलिस ने कुछ ऐसे ट्वीट्स को लाइक किया है जिसमें उनके बारे में गलत बयान दिए गए हैं। इसे लेकर कंगना की मुंबई पुलिस के साथ ट्विटर पर बहस हो गई थी इसी बहस के बीच कंगना ऐसे बयान दे दिए जिसकी वजह से एक्ट्रेस को ट्रोल होना पड़ रहा है।