दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, अपने ज़माने की सुपरहिट फिल्म को रिलीज़ हुए 20 अक्टूबर को 25 साल पूरे हो गए हैं। बताते चलें कि 1995 में रिलीज़ यह इस फ़िल्म ने अपनी कुल लागत से 25 गुना कमाई की थी। उस वक़्त इस फ़िल्म को बनाने में महज़ 4 करोड़ रुपये की लागत आयी थी, जबकि इस फ़िल्म ने भारत में 89 करोड़ और विदेशों में 13 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

फ़िल्म के टोटल कलेक्शन की बात की जाए तो उस समय 102 करोड़ रुपये थी। मुम्बई सेंट्रल स्थित सिनेमा हॉल ‘मराठा मंदिर’ में “दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे” की आजतक स्क्रीनिंग होती है, रोज़ सुबह 11.30 पर इसका एक शो होता है।

25 साल पूरे होने के मौके पर लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर लीड कास्ट शाहरुख खान और काजोल का कांसे का स्टैच्यू लगाया जाएगा। इसका अनावरण अगले साल यानी 2021 में होना तय किया गया है।
फ़िल्म ट्रेड एनालिस्ट तरुण आदर्श ने ट्वीट कर के इस खबर की जानकारी दी। तरुण आदर्श ने बताया कि इस स्टैच्यू में फ़िल्म के एक सीन को रेक्रिएट किया जाएगा। इसके बाद यह बॉलीवुड की एकमात्र फ़िल्म बन जाएगी जिसका लंदन में स्टैच्यू होगा।

तरुण लिखते हैं, “डीडीएलजे की 25वीं एनिवर्सरी को यादगार बनाने के लिए लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर शाहरुख और काजोल का कांसे का स्टैच्यू लगाया जाएगा। इसका अनावरण 2021 में होगा। यह बॉलीवुड की पहली फ़िल्म है जिसका स्टैच्यू इंग्लैंड में लगने जा रहा है। इस फ़िल्म का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था।”