बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने अपनी अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बनाया है। उनकी खूबसूरती के लाखों-करोड़ों लोग कायल हैं। उनके चेहरे को देखकर उनके उम्र का अंदाजा लगा पाना मुश्किल हैं। लॉकडाउन के समय में भी सनी अपने पति के साथ फैंस से जुड़ी हुई हैं और अक्सर वीडियो और फोटो शेयर करती रहती हैं। सनी की जिंदगी में उनके पति डेनियल बहुत महत्व रखते हैं। हालांकि दोनों की मुलाकात और प्यार की कहानी बेहद ही दिलचस्प है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि कैसे हुई थी उनके प्यार की शुरुआत।

सनी लियोन और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। ये उस वक्त की बात है जब सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ऊंचे पायदान पर थीं। सनी का नाम हर कोई जानता था। दोनों एक क़ॉमन फ्रेंड के घर पार्टी में पहुंचे थे। जब डेनियल ने सनी को अपने सामने देखा तो उनकी खूबसूरती पर अपना दिल हार गए। उन्होंने सनी को अप्रोच किया, लेकिन उस वक्त डैनियल को सनी ने मना कर दिया। लेकिन डैनियल ने हार नहीं मानी और उन्होंने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली। सनी उन्हें लगातार मना करती रहीं, लेकिन डेनियल उन्हें फूल और ईमेल भेजते रहे। उस वक्त सनी की मां का निधन हुआ था और कुछ समय पहले ही वो ब्रेकअप से बाहर आई थीं। सनी को इन गमों से उबरने में दो महीने का वक्त लग गया। हालांकि डेनियल ने इन दिनों में सनी के मन में जगह बना ली थी।

एक इंटरव्यू के दौरान सनी लियोन ने बताया था कि उन्हें डेनियल का इतना प्रयास करना ही काफी प्रभावित कर गया था। फोन और चैट के जमाने में कोई डेट के लिए ईमेल नहीं करता और डेनियल की ये ही बात सनी को काफी पसंद आ गईं। आखिरकार उन्हें डेनियल के साथ डेट पर जाने के लिए हां कहना ही पड़ा। हालांकि उस वक्त भी सनी के मन में ये ही सवाल चल रहा था कि डेनियल को डेट करना सही होगा भी या नहीं।

सनी लियोन और डेनियल अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे थे। सनी को भी डेनियल काफी पसंद आ गए थे। इस डेट के बाद उन्होंने डेनियल को एक बुके भेजा और दो महीनों तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी भेजा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को कुछ और समय के लिए डेट किया। जब दोनों को ही अपने प्यार पर भरोसा हो गया तो सनी और डेनियल ने सिख और जेविश रीति रिवाज से साल 2011 में शादी कर ली।

आपको बता दें कि शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। इसके बाद सनी ने एडल्ट इंडस्ट्री को अलविदा कहा और बॉलीवुड की ओर रुख किया सनी के इस फैसले में पति डेनियल ने भी उनका साथ दिया। डेनियल सनी के पति होने के साथ साथ उनके मैनेजर भी हैं। सनी भी डेनियल से पूछे बिना किसी फिल्म के लिए हां नहीं करती हैं। आज के समय में तीन बच्चों के साथ वो एक सफल पैरेंट्स भी बन चुके हैं। सनी और डेनियल अपने बच्चों से काफी प्यार करते हैं और सारे त्यौहार खुशी खुशी अपने बच्चों के साथ ही मनाते हैं।