बॉलीवुड स्टार्स करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले तैमूर अली खान ने 20 दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है. तैमूर जब से पैदा हुए हैं तब से वह चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। 20 दिसंबर को तैमूर चार साल के हो गए हैं. तैमूर के बर्थडे की चर्चा सुबह से ही थी. अब उनकी मां करीना ने बेटे के बर्थडे पार्टी सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं.

करीना कपूर ने तैमूर के बर्थडे पार्टी की जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें तैमूर काफी खुश नजर आ रहे हैं तस्वीरों में हॉर्स शू के शेप में बना हुआ स्पेशल केक देखा जा सकता है. तैमूर का निकनेम ट‍िम ट‍िम है इसलिए करीना ने इंस्टा स्टोरी पर हैप्पी बर्थडे ट‍िम ट‍िम लिखा है.

आपको बता दें कि करीना कपूर ने तैमूर के बर्थडे पार्टी डेकोरेशन की फोटो भी शेयर की है. ब्लू, व्हाइट, सिल्वर कलर के अलग-अलग शेप में बने बलून से घर को तैमूर की बर्थडे पार्टी के लिए डेकोरेट किया गया है. बलून्स में तैमूर का नाम भी क्राफ्टेड है. तैमूर की बर्थडे पार्टी में मौसी,नाना और नानी आए थे.

तैमूर अली खान को मौसी करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा ने रणबीर कपूर के साथ तैमूर की एक पुरानी तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। करिश्मा कपूर ने भी तैमूर के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी जान तैमूर के लिए किसेज…हैपी बर्थडे… हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं।’ तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर के आलावा मलाइका, अमृता, मामू अर्जुन कपूर, अरमान जैन, बुआ सोहा और सबा अली खान सहित कई लोगों ने बर्थडे विश किया है.