साल 2000 में जब प्रियंका ने जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब, तब निक जोनस दिखते थे ऐसे

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस ने को शादी कर ली है। अब फैंस को इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार है। दिलचस्प बातें। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

View this post on Instagram

Taken.. With all my heart and soul..

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

आपको बता दें कि, जब से प्रियंका-निक रिलेशनशिप में आएं तब से लेकर अब तक इनकी उम्र का जिक्र हर बार होता है, हो भी क्यों ना दोनों के बीच उम्र में काफी अंतर है, जी हां, प्रियंका के मंगेतर निक अभी महज 25 साल हैं। प्रियंका निक से 11 साल बड़ी हैं। यही वजह है जो इनका रिश्ता इतनी सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रियंका-निक की एक कोलाज फोटो वायरल हो रही है। जिसमें दिखाया गया है कि, जब प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं थीं, तब निक जोनस कैस दिखाई देते थे।

बता दें कि, इस तस्वीर में एक तरफ प्रियंका मिस वर्ल्ड का खिताब के साथ नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर निक जोनस साल 2000 में स्कूल ब्वॉय लग रहे हैं। जिस समय प्रियंका ने यह खिताब अपने नाम किया था, तब निक जोनस महज 8 साल के ही थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- किसे पता था कि यह बच्चा पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड सेलेब को डेट करेगा

You may also like...