श्रद्धा कपूर ने शादी का लिया फैसला, जानें कौन होगा शक्ति कपूर का दामाद?

बॉलीवुड के गलियारों में आए दिन किसी ना किसी की शादी की खबरें सामने आती रहती हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी करने वाले हैं। तो वही खबर आई की बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा.. एक्टर अर्जुन कपूर संग शादी के बंधन में  बंधने वाली हैं। बता दें कि एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा भी शादी की तैयारियां शुरु कर चुके हैं।

बता दें कि इसी दौरान खबर आईं हैं कि पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा से शादी कर सकती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये कपल पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहा है।

बता दें कि रोहन एक फेमस फोटोग्राफर हैं। श्रद्धा के पेरेंट्स काफी समय से श्रद्धा से शादी करने के लिए कह रहे थे और अब श्रद्धा ने शादी के लिए हां भी कर दी है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो श्रद्धा और रोहन अगले साल तक शादी कर लेंगे।

बता दें कि रोहन से पहले श्रद्धा फरहान अख्तर को डेट कर रहीं थी लेकिन श्रद्धा के पिता को दोनों का रिलेशन पसंद नहीं था। पिता की बात को श्रद्धा ने आगे रखा और फरहान से अलग हो गईं।

बात करें श्रद्धा के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही फिल्म ‘street dancer 3d’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। इलके अलावा श्रद्धा इन दिनों प्रभास के साथ फिल्म ‘साहो’ में बिजी हैं।

You may also like...