शादी के बाद पहली बार प्रियंका ने प्राइवेट सीक्रेट्स किए शेयर, बताया- निक के किस करने के बाद…
बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी को एकसाथ एंजॉय कर रहे हैं। यह कपल इन दिनों लंदन में खास लम्हों का लुफ्त उठा रहे हैं। साथ ही वह फैंस के साथ अपना हर लम्हा शेयर भी कर रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर से प्रियंका और निक की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें वो अपने पति निक को किस करती नजर आ रही हैं। इसी के साथ प्रियंका ने बेहद ही खास कैप्शन लिखा है।

आपको बता दें कि, प्रियंका ने अपने पति निक के साथ रोमांटिक तस्वीर को साझा किया। इस तस्वीर में वह निक को गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, इस प्लानेट के सबसे स्टाइलिश शख्स को किस करके सम्मानित महसूस कर रही हूं।
हाल ही में, निक जोनस को जीक्यू की तरफ से दुनिया का सबसे स्टाइलिश शख्स होने का तमगा मिला है। उन्होंने यह खिताब अपनी ही फिल्म जुमांजी के को-एक्टर इवायन जॉनसन को हराकर हासिल किया है। वहीं, फैंस ने सबसे ज्यादा वोट करके उन्हें साल 2018 के जीक्यू मोस्ट स्टाइलिश मैन बना दिया।
बता दें कि, प्रियंका-निक 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद प्रियंका ने दिल्ली में रिसेप्शन दिया था, जिसमें कुछ करीबियों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की थी। वहीं, 20 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में एक और रिसेप्शन दिया जिसमें कई फिल्मी सितारे नजर आएं।