VIDEO: भीड़ में फंसी मौनी रॉय की हुई बुरी हालत, वीडियो देखकर दंग रह जाएंगे आप
टीवी की मशहूर अदाकारा मौनी रॉय अक्सर अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियो को लेकर चर्चित रहती हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्म ‘गोल्ड’ को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरी। अब एक बार फिर से चर्चाओं का विषय बनी हुईं हैं।
आपको बता दें कि, मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो राहै है। इस वीडियो में मौनी के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा है। दरअसल, मौनी रॉय कुछ दिनों पहले मुबंई के एक थिएटर में पहुंची थीं। जैसे ही वो थिएटर से बाहर निकली वहां मौजूद लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। अचानक फैंस की इतनी भीड़ देखकर मौनी घबरा गईं। इस दौरान वहां कोई भी सिक्योरिटी नहीं थी। वीडियो में मौनी की दोस्त ईशा गुप्ता भीड़ में से मौनी को निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में संजीदा और उनके पति भी नजर आ रहे हैं।
बता दें कि, टीवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मौनी रॉय फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आईं। इस फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की। इस फिल्म में मौनी की एक्टिंग को लोगों ने बेहद पसंद किया। इसके अलावा मौनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देगीं।