ट्रांसपेरेंट गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- भारत मत आना

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा। वहीं ‘देसी गर्ल’ एक बार फिर अपनी एक तस्वीर के कारण जमकर ट्रोल हुई। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है जिसमे प्रियंका ने ट्रांसपेरेंट गाउन पहना हुआ है फोटो को लेकर यूजर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ‘देसी गर्ल’ की यह फोटो प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम फैन पेज से वायरल हो रही है। कहा जा रहा है ये फोटो न्यू यॉर्क की है।

फोटो में प्रियंका अपने पति निक जोनास और अपने पपी डायना को लेकर न्यू यॉर्क की सड़कों पर घूमती नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका ने पोल्का डॉट्स की ब्लैक ट्रांसपैरंट मैक्सी पहन रखी है। वहीं निक अपने कैज़ुअल ड्रेस में दिख रहे हैं। निक ने ब्लू पैंट के साथ प्रिंटेड शर्ट पहनी हुई है।

प्रियंका की इस फोटो को देखकर फैंस काफी ना खुश हुए और फैंस ने प्रियंका को काफी ट्रोल भी किया एक यूजर ने प्रियंका को ट्रोल करते हुए लिखा कि नाइट ड्रेस पब्लिक में पहन कर क्यों निकल गई। वहीं दूसरे यूजर ने कहा, ‘ भारत मत आना।

ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया है। इससे पहले हाल ही में प्रियंका को सिगरेट पीते देखा गया था। तस्वीर में प्रियंका के पति निक जोनास और मां मधु चोपड़ा भी सिगार पीते नजर आई थीं। इस फोटो के सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के दोहरे रवैये के लिए ट्रोल किया गया।

अब प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि प्रियंका जल्द ही एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने वाली है। वह सोनाली बोस निर्देशित ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आने वाली है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सराफ के साथ नजर आएँगी।

You may also like...