अनुष्का शर्मा ने शेयर कीं बचपन की तस्वीरें, पति विराट कोहली ने अपने प्यार का इज़हार करते हुए किया ये कमेंट…
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी एक्टिंग और तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का काफी क्यूट लग रही हैं
अनुष्का एक तस्वीर में पलंग पर बैठ हुई हैं और कुछ खा रही हैं। इस फोटो में अनुष्का बड़ी शैतानी भरी नजरों से कैमरे की ओर देख रही हैं। दूसरी तस्वीर में अनुष्का खिलखिलाकर हंसती हुई नज़र आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में अनुष्का चुपचाप बैठी हैं और किसी चीज़ को बड़े गौर से देख रही हैं। तीनों फोटो में अनुष्का इतनी प्यारी लग रही हैं की एक बार देखकर आपका दिल नहीं भरेगा.
आपको बता दें कि अनुष्का की एक तस्वीर पर उनके पति विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट ने अनुष्का की तस्वीर पर काफी सारे दिल बनाकर अपने प्यार इज़हार किया है।
आपको बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें अनुष्का समंदर के अंदर मस्ती करती दिख रही थीं। तस्वीरों में वो फुल मस्ती के मूड में दिखाई दे रही थीं।
अगर वर्कफ्रंट कि बात करें तो सत्ते पे सत्ता के रीमेक में अनुष्का शर्मा को कास्ट किए जाने की खबर है. हालांकि अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है. कहा जा रहा है की अनुष्का के अलावा प्रियंका चोपड़ा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है.